सुदर्शन न्यूज़ और सुरेश चव्हानके के खिलाफ एमएसओ ने दर्ज कराई शिकायत

देवास/इंदौर: देश के सबसे बड़े मुस्लिम छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एमएसओ) की देवास यूनिट ने सिविल सेवाओं में मुस्लिमों की भर्ती को लेकर विवादित कार्यक्रम का ट्रेलर जारी करने वाले कथित सुदर्शन न्यूज़ चैनल और प्रधान संपादक सुरेश चव्हानके के खिलाफ स्थानीय कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में यूनिट के मीडिया इंचार्ज मारुफ़ मुहम्मद शेख ने कहा कि सुदर्शन न्यूज़ पर 28 अगस्त को रात आठ बजे प्रसारित होने वाला कार्यक्रम ‘नौकरशाही में मुसलमानों की घुसपैठ’ सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की मंशा से बनाया गया है। इस कार्यक्रम में समुदाय विशेष को निशाना बनाया गया है।

ट्रेलर के विडियो में साफ दिख रहा है कि सुरेश चव्हानके ने केवल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को न केवल विवादित बनाने की कोशिश की है बल्कि एक समुदाय को अपमानित करने का भी प्रयास किया है। ताकि समाज में तनाव उपजे।उन्होने बताया कि इस विडियो को सुरेश चव्हानके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जारी किया है।

मारुफ़ शेख ने प्रशासन ने कार्यक्रम के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि सुदर्शन न्यूज़ और संपादक सुरेश चव्हानके के खिलाफ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और मुस्लिमों की छवि खराब करने और सिविल सेवाओं के चयन को सांप्रदायिक रंग देने के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होने कहा कि सिविल सेवा अधिकारी धर्म को परे रख देश की सेवा करते है। लेकिन सुरेश चव्हानके अभिव्यक्ति की आजादी की आढ़ में संवैधानिक संस्थाओं को सांप्रदायिक रंग में रंगने का प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग और उच्चतम न्यायालय को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

Latest articles

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Events