बुरहानपुर। मुस्लिम स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (MSO) की और से देश भर में चलाये जा रहे कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत बुरहानपुर यूनिट की और से कड़कती ठंड के बीच गरीब, असहाय, ज़रूरतमंद लोगों को की बुरहानपुर यूनिट द्वारा कंबलो का वितरण किया गया।
कंबलों को सही वक्त पर पाकर खुशी लोगो के चेहरों पर दिखाई दी। इस दौरान कंबल पाने वाले लोग शुक्रिया अदा करते हुवे दिल से दुआ दे रहे थे। MSO बुरहानपुर यूनिट प्रेसिडेंट डॉ. आफ़ताब अशरफ़ी ने जानकारी देते हुवे बताया कि कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलाना हाफिज अब्दुल्लाह फ़ारूक़ी, मौलाना सोहेल अशरफ व डॉ कुमेल अशरफ के साथ अफ़ज़ल रज़वी, साबिर नूरी, वारिस अशरफ़ी, महफूज़ नूरी, तनवीर बरकाती आदि लोग उपस्थित थे।