नई दिल्ली में रज़ा एकेडमी के चेयरमैन मुहम्मद सईद नूरी की अहम प्रेस कांफ्रेंस
नई दिल्ली 19 जून। राजधानी दिल्ली में रज़ा एकेडमी मुंबई के चेयरमैन मुहम्मद सईद नूरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि वसीम रिज़वी ने कुरान में बदलाव कर 26 आयात हटा कर के नई कुरान छापी है जिससे पूरे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई है। ये घिनौना कृत्य कर के वसीम रिजवी ने सारी हदें पार कर दी है।
उन्होने कहा कि हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार उसको फौरन गिरफ्तार कर के सलाखों के पीछे डाले। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में रज़ा एकेडमी की अगुवाई में उलेमा और दनिश्वरो का एक प्रतिनधिमंडल सोमवार को लखनऊ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी बात रखेगा।
प्रेस कांफ्रेंस में मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुजाअत अली क़ादरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान बहुत की समझ बूझ और सब्र से काम ले रहा है और सरकार को चाहिए कि वो वसीम रिज़वी को फौरन गिरफ्तार करे नही तो समाज में कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
उन्होने कहा कि वसीम रिजवी के खिलाफ देश भर में 2 दर्जन से ज्यादा एफ़आईआर दर्ज है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों ने उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे उनके हौसले बुलंद है और वह लगातार मुस्लिमों की भावनाओं से खेल रहा है। उन्होने तत्काल वसीम रिजवी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।