MSO द्वारा भारत से भेजी गई मदद गाज़ा के पीड़ितों में हुई वितरित

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े मुस्लिम छात्र और युवा संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (MSO) द्वारा भारत से भेजी गई मदद गाज़ा पट्टी (फिलिस्तीन) में इस्राइल के हमलों के पीड़ितों में वितरित कर दी गई।

MSO के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुजात अली क़ादरी ने बताया कि इस्राइल के हमलों के बाद बड़े पैमाने पर गाज़ा पट्टी के निवासियों को तत्काल मदद की आवश्यकता थी। फिलिस्तीनी संगठनों द्वारा दुनिया भर से मदद की अपील की गई थी। ऐसे में MSO ने पूरे देश में गाज़ा पीड़ितों के लिए एक बड़ा अभियान चलाया और मदद के लिए राशि एकत्रित की।

उन्होने बताया, देश भर में फैली एमएसओ की यूनिटों को इस अभियान में शामिल किया गया। सोशल मीडिया और क्राउडफंडिंग के जरिये भी धन एकत्रित किया गया। उन्होने बताया कि MSO एशियाई देशों से पहली संस्था थी। जिसने तत्काल मदद पहुंचाई।

कादरी ने कहा कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर MSO हमेशा मुखर रहा है। फिलिस्तीनी मुसलमानों की मदद के लिए वह हर समय तैयार है। उन्होने कहा कि फिलिस्तीनी मुसलमान दुनिया का सबसे पीड़ित और शोषित समाज है। जिसकी मदद करना हमारा कर्तव्य है।

गौरतलब रहे कि इस मदद में अन्य संस्थाओं जिनमे गौसिया एकेडमी, सलाम वर्ल्ड ग्रुप, छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज तथा तहरीक उलेमा ए हिंद सहित अनेक तंजीमों और लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।

Latest articles

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Events