इलाहाबाद: इलाहाबाद में आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया तिब्बी कांग्रेस और जी.एस. मेडिकल स्टोर के साथ मिलकर मेडिकल केंप लगाया।
एमएसओ यूपी के उपाध्यक्ष मुफ्ती आरिफ बरकाती साहब, रामपुर यूनिट के अध्यक्ष जनाब मुफ्ती अज़ीम साहब और ए-1 ग्रुप के फाउंडर शाहनवाज़ हुसैन की मौजूदगी में बिस्मिल्लाह चौराहा और गौस नगर करैली में बाढ़ के पानी से फैलती बदबू और बीमारियों को मद्देनज़र इस मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
केंप में बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिएडॉक्टरों की टीम तैनात है। जो ज़रूरतमंदों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए फूड्स पेकेट्स का वितरण भी जारी है।