MSO और AITUI का त्रिपुरा हिंसा के विरोध मे दिल्ली मे प्रदर्शन, कहा- हिंसा नहीं रुकी तो होगा भारत बंद का ऐलान

नई दिल्ली: देश के उत्तर पूर्व राज्य त्रिपुरा में बीते दिनों हुई मुस्लिम विरोधी हिंसा के विरोध में सोमवार को राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क मे मुस्लिम स्टूडेंट्स ओर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया और तंजीम उलेमा ए इस्लाम के द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमे कई लोगो ने हिस्सा लिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियाँ थामे हुए थे। जिन पर लिखा था – ‘त्रिपुरा के मुसलमानों पर अत्याचार बंद करो।’ साथ ही प्रदर्शनकारी नाते भी लगा रहे थे त्रिपुरा की सरकार को बर्खास्त करो।, त्रिपुरा के मुस्लिमों को न्याय दो।, त्रिपुरा के मुसलमानों की सुरक्षा करो।

तंजीम उलेमा ए इस्लाम के अध्यक्ष मुफ्ती अशफाक हुसैन कादरी ने कहा कि बीते दिनों त्रिपुरा में हुई हिंसा के दौरान मस्जिदों को आग के हवाले कर दिया गया, मुसलमानों और उनके घरों को नुकसान पहुंचाया गया। बावजूद प्रशासन कार्रवाई करने के मुकदर्शक बना रहा।

उन्होने कहा कि अगर त्रिपुरा में हिंसा नहीं रुकती है और दोषियो को सज़ा नहीं मिलती है तो दोनों संगठन मिलकर पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन करेंगे और भारत बंद बुलाएँगे।

Latest articles

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Events