नई दिल्ली: राजधानी में पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी भी बढ़ गई है। ऐसे में गरीब और मजबूर लोगों को सर्दी से बचाने के लिए देश के युवाओं की सबसे बड़ी संस्था मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एमएसओ) की ओखला यूनिट ने कंबल वितरण किया।
MSO ओखला यूनिट दिल्ली के अध्यक्ष तहसीन खान ने बताया कि इस्लाम धर्म में खिदमत ए खल्क यानि समाजसेवा को बहुत पुण्य का कार्य बताया गया है। उन्होने कहा, हमारे पैगंबर का आदेश है कि गरीबों, मजबूरों और मज़लूमों की हर समय मदद की जाये। ऐसे में हमने गरीब और मजबूर लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण अभियान शुरू किया है।
उन्होने कहा कि एमएसओ राजधानी सहित देश के अन्य हिस्सों में भी कंबल वितरण अभियान चला रही है। ये अभियान पूरी सर्दी जारी रहेगा। जिसमे सिर्फ कंबल ही नहीं बल्कि अन्य गर्म कपड़ों का भी वितरण किया जाएगा। एमएसओ के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इस कार्य में जुटे है। राजधानी में जामिया नगर, निज़ामुद्दीन, सराई काले खान, कालकाजी आदि जगहों पर कंबल वितरण किया गया।