MSO के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली पदाधिकारियों की बैठक

नई दिल्ली: मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसएसओ) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद मुदस्सिर (रिसर्च स्कॉलर, JMI) ने सोमवार को पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। जिसमे देश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकारिणी सदस्यों और प्रदेश अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से संगठन का वार्षिक केलेंडर जारी किया गया। इसके साथ ही निम्न मुद्दों पर भी संहमति बनी।

  • छात्रों के एडमिशन, छात्रवृत्ति, करियर और संस्थानों के बंद होने पर।
  • देश के मौजूदा हालात विशेष रूप से त्रिपुरा हिंसा पर।
  • MSO कश्मीरी युवाओं के साथ संवाद को बढ़ाएगा जो स्थिति को सामान्य बनाने में मदद करेगा।
  • मस्जिदों के इमामों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। हम आधुनिक विषयों और मुद्दों की समझ के साथ साथ इमामों को मैंस्ट्रीम में लाने के लिए रेडी हैं।
  • स्टार्ट अप योजना से युवाओं को रोजगार से जोड़ने और कारोबार के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास।
  • देश में राजनीतिक भय का माहौल है। इस स्थिति में विश्वास बहाली समय की आवश्कता है।देश के सामाजिक ताने-बाने को बचाने में युवा और विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए MSO ने विभिन्न धर्मों के संगठनों के साथ गहन विचार विमर्श किया हैऔर संवाद को बढ़ाने पर बल दिया है।
  • मुस्लिम युवाओं को साइबर अटैक और साइबर रेडिकलाइज़ेशन से बचाने पर चर्चा हुई। इसके लिए सूफी लिटरेचर की इंटरनेट पर अधिकता पर ज़ोर दिया गया।

Latest articles

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Events