एमएसओ रांची ने चलाया मेंबरशिप अभियान और गरीबों में बांटे कंबल

रांची। छात्रों के सबसे बड़े संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इण्डिया की रांची यूनिट की तरफ से बढ़ती ठंड को देखते हुए शनिवार को सदस्यों की अहम बैठक हुई। जिसमे बढ़ती सर्दी को देख जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के  कम्बल वितरण का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि कंबल वितरण अभियान शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद डोरंडा मेन और रविवार को ओरमांझी खोदिया गांव में किया गया। उन्होने बताया, उनकी संस्था पूरे देश में गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद कर रही है और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कम्बल और वितरित कर रही है साथ ही शिक्षा के स्तर को बेहतर करने पर बड़े पैमाने पर काम कर रही है।

सदर रब्बिल अहमद ने लोगों से आगे बढ़कर बेसहारा और गरीबों को मदद करने की अपील भी की। इस मौके पर जनाब नजीर अर्शी, अध्यक्ष रब्बिल अहमद कादरी, मोहम्मद इरशाद , सद्दाम हुसैन, शाहिद हबीबी दिलशाद , सिद्धू भाई एजाज भाई भोलू आदि लोग मौजूद रहे।

Latest articles

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

46,417FansLike
5,515FollowersFollow
6,254FollowersFollow

Events