छीपाबडौद – मुस्लिम स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजात अली कादरी व राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हबीबुर्रहमान के निर्देशानुसार संभाग संयोजक दिलशाद खान बारां जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी व कोर कमेटी सदस्य डॉ वसीम शाह ने रियाज खान को छीपाबडौद ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया, साथ ही जिलाध्यक्ष शाहिद भाटी ने 15 दिनों में कार्यकारिणी घटित कर संगठन को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक अध्यक्ष रियाज खान ने बताया संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को में पूरी निष्ठा से निभाउंगा और संगठन की प्रगति के लिए मजबूती के साथ एक जुट होकर काम करूँगा,रियाज खान के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर नौशीन अली, मोहम्मद अज़हर, कैफ, अजहर अली, दानिश,शाहरुख मंसूरी, रियाज अहमद, वाजिद शाह, कलाम, अनीश खान, ईरशाद हुसैन, शाहरुक खान, इकराम, रहीम, वसीम आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने पूर्व नगराध्यक्ष ताहिर हुसैन सहित पूर्व कार्यकारणी एंव क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।