रामपुर देश के सबसे बड़े छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया रामपुर यूनिट द्वारा देर रात गरीबों व जरूरतमंदों के कंबल वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया रामपुर यूनिट के जिलाध्यक्ष व समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस दौरान 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली।
एमएसओ कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, रोडवेज, राम रहीम पुल, मजार हाफिज शाह जमाल उल्लाह, मजार मौलवी साहब बरेली गेट पर आदि पर कंबल वितरण किया।
इस मौके पर मौलाना फुरकान अजहरी, मुफ्ती अज़ीम अजहरी मौलाना आरिफ़ बरकाती,मौलाना अब्दुल रऊफ नूरी, मौलाना रिज़वान साहब इत्यादि मौजूद रहे।