लालपानी: मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एमएसओ) की लालपानी यूनिट द्वारा 29 सितंबर 2022 (गुरुवार) को दोपहर 1 बजे एचएनसी पब्लिक हाई स्कूल, लालपानी में एक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे नीट 2022 उत्तीर्ण कर चुके मौलाना सिद्दीक अहमद और मोहसिन अहमद लस्कर को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में पूरी बराक घाटी से विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मोहसिन अहमद लस्कर को उनकी मेहनत का तोहफा दिया गया। उपस्थित लोगों में से कुछ ने मोहसिन अहमद को उनके महान प्रयास के सम्मान के रूप में नकद राशि भी दी। कुछ अन्य लोगों ने उन्हे अपने आगे के अध्ययन में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
सभी वक्ताओं ने उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और जीवन में उनकी सफलता की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी नूरुद्दीन चौधरी पब्लिक हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अब्दुल हक बरभुइया ने की।