प्रतापगढ़: मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की प्रतापगढ़ यूनिट ने पैगंबर हजरत मुहम्मद (सल्ल) के जन्मदिवस के मौके पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की। जिसमें लोगों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अभियान की शुरूआत ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पैगंबर हजरत मुहम्मद (सल्ल) की जीवनी बांट कर की गई। जिसमे सामाजिक बुराइयों से रोकने वाले पैगंबर हजरत मुहम्मद (सल्ल) के उपदेश सम्मिलित किए गए है। इसके अलावा अशिक्षा, नशा, दहेज प्रथा, जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।